गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सड़कों पर बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के दौड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन की देखरेख में की गई इस कार्रवाई के तहत साल के पहले 27 दिनों में ही रिकॉर्ड तोड़ चालान किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक एक से 27 जनवरी 2026 तक यातायात पुलिस ने कुल 10 हजार 568 वाहनों पर शिकंजा कसा, जिनसे 99 लाख 99 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर रही, जिसके तहत तीन हजार 787 वाहनों के चालान काटे गए और उन पर 32 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं बिना एचएसआरपी प्लेट वाले व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.