फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। जवाहर कॉलोनी और पर्वतिया कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार रात वोल्टेज हाई होने से बिजली उपकरण फुंक गए। घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ऐसे में रात भर बिजली दफ्तरों और अधिकारियों के फोन खड़कते रहे। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं है। ऐसे में भीषण गर्मी में करीब 14 घंटे बिजली गुल रहने से हजारों लोग परेशान रहे। यह भी पढ़ें- फीडर में आग लगने से तीन सोसाइटियों में बिजली रातभर गुल रहीस्थानीय लोगों की परेशानी स्थानीय लोगों ने लोगों ने बताया कि बुधवार को सुबह से बिजली की आंख मिचौली जारी रही। एक घंटे के लिए लाइट आती है फिर दो घंटे के लिए चली जाती है। शाम होते-होते स्थिति और बिगड़ गई, कभी लो वोल्टेज तो कभी अचानक हाई वोल्टेज आने लगा। मनोज शर्मा ने बताया कि एक बार इतना तेज वोल्टेज आया कि कई घरों में बल्ब पटाखों जैसी ...