हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- महुआ। हाई वोल्टेज विद्युत तार टूटने से दुधारू गाय की मौत हो गई। जिससे गरीब किसान परिवार में चित्कार मच गई। यह घटना बुधवार की पूर्वाह्न करीब 10 बजे महुआ के ताजपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 02 के माधोपुर गांव में घटी। मिली जानकारी के अनुसार हाई वोल्टेज 11 केवीए तार टूटकर गिर जाने से उक्त गांव निवासी केदार सिंह की दुधारू गाय की झुलसकर मौत हो गई। पशुपालक द्वारा बताया गया कि वह 2 महीने पूर्व ही 90 हजार में बच्चा सहित गाय खरीद कर लाए थे। गाय 14 लीटर दूध दे रही थी। जिस पर एकाएक हाई वोल्टेज विद्युत तार टूटकर गिर गई। जिससे झुलसकर उसकी मौत हो गई। भुक्तभोगी पशुपालक ने इस घटना की सूचना विद्युत विभाग से लेकर थाने और पशुपालन विभाग को दी है। बताया गया कि गरीब किसान परिवार गाय की दूध बेचकर भरण पोषण करता था। कवि प्रीतम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.