हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ने वाली महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
छपरा, जून 6 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाली महिला के विरुद्ध बनियापुर थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में महिला पर विद्युत आपूर्ति बाधित करने, आम लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न करने और विद्युत टावर को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, बीते 3 जून को जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर गांव निवासी सुरेंद्र महतो की पत्नी रीना देवी बनियापुर के मेला के निकट स्थित हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गई थीं। महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.