भागलपुर, जून 4 -- नवगछिया, निज संवाददाता। रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव में बुधवार को मां और बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मदरौनी गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी सरिता देवी और उनके पुत्र सुंदरम सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। यह भी पढ़ें- हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से मां-बेटे की मौतघटना से गांव में आक्रोश घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को करंट से अलग कर तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि...