बक्सर, फरवरी 17 -- बक्सर। शहर के रिहायसी इलाके से होकर गुजरने वाले हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए विधानसभा में सवाल उठाया गया है। यह प्रश्न सदर विधायक आनंद मिश्र ने ध्यानकर्षण सूचना के माध्यम से उठाया है। सदर विधायक ने इस बात को गंभीरता से उठाया है कि नगर क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, धोबी घाट, सोमेश्वर स्थान, चरित्रवन व पांडेयपट्टी जैसे आबादी वाले इलाके से 33 व 11 केवी का तार होकर गुजरता है। यह तार कई घरों सहित शिक्षण संस्थानों के ऊपर से होकर गुजरता है। इससे कभी भी दुर्घटना व हादसा की संभावना बनी रहती है। इसे तत्काल हटाया जाए। इन तारों को भूमिगत बिछाया जाए। जिससे दुर्घटना की संभावना नहीं रहेगा। बता दें कि पिछले कुछ समय से शहर का तेजी से विकास हो रहा है। नए-नए आवासीय व व्यवसायिक प्रतिष्ठान बन रहे है। कुछ की ऊंचाई अधिक भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.