गंगापार, दिसम्बर 16 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर तहसील क्षेत्र के कांदी, गुलालपुर, मेडुआ और रामनगर गांवों में प्रस्तावित 11 हजार केवी विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंता बनकर सामने आई है। पहले से ही गांवों के बीच से गुजर रही हाई वोल्टेज और लो वोल्टेज लाइनों के बीच एक और 11 केवी लाइन डालने की योजना से लोगों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही बिजली फाल्ट, चिंगारी और तारों के आपस में सटने की घटनाएं आम हैं। ऐसे में घनी आबादी के ऊपर से नई हाई वोल्टेज लाइन बिछाना किसी बड़े हादसे को खुला न्योता देने जैसा है। लोगों को डर है कि जरा सी चूक जान-माल के लिए घातक साबित हो सकता है। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.