हाई वोल्टेज ड्रामा के 13 घंटे बाद सनकी युवक टॉवर से नीचे उतरा
गिरडीह, मई 18 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच 13 घंटे बाद सनकी युवक को लगभग 250 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर से नीचे उतारा गया। टावर से नीचे उतारने के लिए बेंगाबाद पुलिस एवं स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए बेंगाबाद पुलिस को कई दफा युवक के कथित प्रेमिका को मोबाइल टॉवर के पास बुलाना पड़ा। तब जाकर सनकी युवक को मोबाइल टॉवर से नीचे उतारने में पुलिस सफल हो सकी। इस दौरान बेंगाबाद पुलिस के अलावा गांडेय थाना एवं क्यूआरटी के जवानों ने वहां घंटों तक मोर्चा संभाले रखा था। हालांकि सनकी युवक के टावर से उतरने के साथ ही बेंगाबाद पुलिस ने उसे यौन शोषण के मामले में हिरासत में ले लिया है। यह हाई वोल्टेज ड्रामा सोमवार को गिरिडीह जिला के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा पंचायत के लकठाही गांव में हुआ। यह भी पढ़ें- कथित प्रेमिका से श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.