लखनऊ, मार्च 23 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज सीएचसी मोड़ के पास टायर लादते समय पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मजूदर झुलस गया। साथियों ने उसे सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल भेज दिया।सीएचसी मोड़ के पास सोमवार की दोपहर एक डीसीएम में टॉयर लादे जा रहे थे। जिस जगह डीसीएम खड़ी थी, उसी के पास से 11 केवी की लाइन गुजर रही है। टायर लादते समय बाराबंकी के जैतपुर निवासी नूर आलम (32) खुले तार से छू गया। तेज आवाज के साथ डीसीएम में दूर जा गिरा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिवाकर भरद्वाज ने बताया कि करंट से झुलसे युवक की हालत गंभीर थी। उसे बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.