बक्सर, मई 6 -- पेज तीन के लिए ---- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। रघुनाथपुर स्टेशन के पश्चिमी गुमटी पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार को बिजली पोल हटाने के दौरान हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल मजदूर की पहचान भोजपुर जिले के तियर गांव निवासी प्रकाश पासवान पिता- शंभू पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रघुनाथपुर में आरओबी निर्माण कार्य को गति देने के लिए रास्ते में बाधक बन रहे बिजली के खंभों को हटाने का काम चल रहा था। पोल शिफ्टिंग का यह ठेका पटना की एक निजी कंपनी के पास है।
घटना का विवरण घटनाक्रम के समय मजदूर हाइड्रा मशीन की सहायता से लोहे के भारी पोल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रख रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और लोहे का पोल पास से गुजर रहे उच्च क्षमता वाले प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.