संतकबीरनगर, अप्रैल 27 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के मकदूमपुर में रविवार को लोहे का सरिया सीधा करते समय 52 वर्षीय राजगीर हाई वोल्टेज विद्युत की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए सीएचसी हैंसर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से राजगीर का परिवार गहरे सदमे में डूब गया। सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्राम मनकूपुर निवासी रामचन्दर (52) राजगीर का कार्य करता था। रविवार को वह मकदूमपुर गांव में एक मकान की छत लगाने के लिए सरिया काटने का कार्य कर रहा था। यह भी पढ़ें- कटिहार में आसमान से बरसी आफत, ठनका की चपेट में आए तीन की मौत; चीख पुकार मची इसी दौरान वह एक सरिया सीधा करने लगा तभी ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट विद्युत के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.