अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- किछौछा, संवाददाता। बसखारी-अकबरपुर हाई-वे पर सोमवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक सीएनजी लदे वाहन में गैस के सिलेंडर से रिसाव होने लगा। बीच सड़क पर रिसाव होने के कारण करीब आधे घंटे तक हाई-वे पर यातायात बाधित रहा। गैस का रिसाव अपने आप बंद होते ही पुन: सीएनजी लदा वाहन अकबरपुर के एक फिलिंग स्टेशन के लिए रवाना हो गया। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एहतियात के तौर पर बसखारी पुलिस फोर्स तैनात रही। बताया जाता है कि आजमगढ़ जनपद से अकबरपुर जा रहा सीएनजी लदा वाहन यूपी 32 पीएन 0605 बसखारी-अकबरपुर हाईवे पर हरैया के निकट पहुंचा ही था। इस बीच, वाहन लदे सीएनजी के एक सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। सुबह 10:05 पर यह घटना हुई। करीब 25 मिनट तक गैस निकलने लगी और वाहन के ऊपर गैस के धुएं का गुबार देखने को मिला। बीच सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.