जहानाबाद, जून 10 -- 76 गांवों को टीबी संक्रमण के उच्च जोखिम वाले क्षेत्र के रूप में किया गया है चि​न्हित पिछले वर्ष 2025 में जिले में 842 टीबी मरीजों को किया गया था चिन्हित अरवाल, निज संवाददाता।

टीबी स्क्रीनिंग अभियान जिला के चार प्रखंडों के 76 गांवों को टीबी संक्रमण के उच्च जोखिम वाले क्षेत्र के रूप में चि​न्हित किया गया है। इन गांवों में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा डोर टू डोर टीबी मरीजों की खोज की जा रही है। विशेषकर टीबी के हाई रिस्क क्षेत्र वाले बंशी प्रखंड के चार गांव, कुर्था के 19 गांव, कलेर के 9 गांव, अरवल के 27 गांव, करपी के 17 गांव को शामिल किया गया है। इस वर्ष 24 मार्च से प्रारंभ 100 दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग अभियान के दौरान अब तक 80 हजार से अधिक लोगों की टीबी जांच की गयी है। इनमें 200 से अधिक लोगों में टीबी होने की पुष्टि हुई है। विभ...