धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। समाहरणालय में सोमवार को डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में खनन क्षेत्र में आग से प्रभावित हाई रिस्क साइट से परिवारों की बेलगड़िया शिफ्टिंग को लेकर प्रशासन पुलिस, बीसीसीएल और जेआरडीए की संयुक्त बैठक हुई। डीसी ने आग प्रभावित हाई रिस्क साइट से परिवारों को बेलगड़िया शिफ्टिंग को लेकर पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने शिफ्टिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही सिजुआ व एना माइंस क्षेत्र से प्रभावित लोगों को शिफ्ट करने का निर्देश दिया। एलटीएच परिवारों के सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बेलगड़िया स्थित फेज सिक्स में रेडी टू शिफ्ट मकानों का सर्वे कराकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। साथ ही जो भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है उसे जल्द दूर करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.