मिर्जापुर, मार्च 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता डीएम पवन कुमार गंगवार ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में पात्र परिवारों के साथ ही 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहाकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) वाले मामलो में कड़ी निगरानी रखें। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने का प्रयास किया जाए। डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मानक के अनुसार दवाओं की उपलब्धता और स्टाक रजिस्टर को अपडेट रखने का निर्देश दिए।डीएम ने आशा कार्यकत्रियों व एएनएम के कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि खराब प्रदर्शन करने वाले कार्यकत्रियों/कार्मिकों को चिन्हित कर प्रगति बढ़ाई जाए। यदि वे प्रगति नहीं बढ़ा पा रहा है तो उनके विरूद्ध का...