मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ढाई किलो से कम वजन तक के नवजात अब हाई रिस्क जोन में रखे जाएंगे। ऐसे बच्चों की जन्म के तीसरे दिन से लेकर तीन वर्ष तक गहनता से निगरानी की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसका निर्देश बिहार समेत सभी राज्यों केा दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी राज्यों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

कम वजन वाले नवजातों की निगरानी कम वजन वाले नवजातों की निगरानी का जिम्मा आशा कार्यकर्ता, एएनएम और सीएचओ को दिया गया है। सभी अपने-अपने क्षेत्र के कम वजन वाले बच्चों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंपेंगे। क्षेत्रीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. शंकर रजक का कहना है कि इस कार्यक्रम से शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। सभी जिलों को का...