देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में चिकित्साकों, स्टॉफ नर्स और एएनएम को गर्भावस्था में उच्च जोखिम अवस्था के समय समुचित प्रबंधन को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्रसव पूर्व जांच और गर्भावस्था के दौरान हाई रिस्क गर्भवती को चिन्हित करने की जानकारी दी गई।सीएमओ डा.अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर रोकना और उन्हें समय से सुरक्षित प्रसव कराना है। कुशल प्रसव सहायक की मौजूदगी में मातृ मृत्यु दर में कमी आती है और प्रसव संबंधी किसी दिक्कत के समय महिला के घर के नजदीक जरूरी प्रसव सेवाओं का पैकेज उपलब्ध होने से भी मातृ मृत्यु दर में कमी आती है। कुशल प्रसव सहायक वह होता है जो प्रसव संबंधी दिक्कतों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.