हाई रिस्क गर्भवतियों का सरकारी अस्पताल में कराएं प्रसव-डॉ. अरुण
कौशाम्बी, जुलाई 14 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में मंगलवार को अधीक्षक डॉ. अरुण तिवारी के निर्देशन में अस्पताल में कार्यरत 47 एएनएम के साथ विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षित मातृत्व, संस्थागत प्रसव और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधीक्षक ने एएनएम से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में लगातार संपर्क बनाए रखें और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें तथा उनके परिजनों को सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने के लिए प्रेरित करें। झोलाछाप चिकित्सकों या दाई के चक्कर में पड़ने के बजाय सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आएं, जहां अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख आवश्यक दवाएं, सीजर ऑपरेशन और प्रसव के दौरान भोजन सहित सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। बैठक में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.