गढ़वा, मई 25 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। यक्ष्मा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाये जा रहे 100 दिवसीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सोमवार को उपाधीक्षक कक्ष में अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा ने चलाये जा रहे कार्यक्रम की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क क्षेत्र में जांच शिविर आयोजित करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गया है। कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले उसके लिये उन्होंने जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समन्वय बनाकर कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी जांच शिविरों में जेएसएलपीएस के सहयोगियों के सहभागिता की जरूरत है। कार्यक्रम को सफल बनाने...