हाई रिस्क इलाकों में एक्सरे जांच में पिछड़े बरेली-वाराणसी
बरेली, जून 22 -- हैंड हेल्ड मशीनें मिलने के बाद भी टीबी मुक्त भारत के तहत चल रहा विशेष अभियान बरेली-वाराणसी समेत प्रदेश के 42 जिलों में पिछड़ गया है। हालत यह है कि प्रदेश में हाई रिस्क वाले इलाकों में पंजीकृत 45 प्रतिशत लोगों की जांच नहीं हो सकी है। हाई रिस्क क्षेत्रों में आयोजित विशेष शिविरों में कुल 20.04 लाख संदिग्ध मरीजों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इनमें से 11.03 लाख लोगों की ही एक्स-रे जांच कर सका है। टीबी मुक्त भारत अभियान में इस बार सबसे अधिक जोर संदिग्ध मरीजों की एक्स-रे जांच पर है, ताकि शुरुआती स्टेज में ही टीबी के मरीजों की पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जा सके। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों को अत्याधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन पोर्टेबल मशीनों की मदद से स्वास्थ्यकर्मी दूर-दराज के इलाकों और त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.