प्रयागराज, फरवरी 28 -- सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक चिकित्सक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से केरल निवासी महेश कुमार शहर के एक अस्पताल में चिकित्सक हैं। उनकी पहचान वर्ष 2025 में एक युवती से वेबसाइट शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। यह भी पढ़ें- खामनेई की मौत पर लखनऊ में शिया समुदाय का मातम; 3 दिन शोक का ऐलान यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत से भड़के मौलाना, बोले- ट्रंप ने दुनिया को युद्ध में झोंका बातचीत के दौरान युवती ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया। युवती के कहने पर डॉक्टर ने मार्च 2025 को एक वेबसाइट पर ट्रेडिंग शुरू की। बाद में दूसरे लिंक के माध्यम से ट्रे...