दरभंगा, अप्रैल 22 -- बैद्यनाथ झा 'बैजू',लहेरियासराय। शहर की मुख्य सड़कों के साथ अब गली-मोहल्ले के चौक-चौराहों पर भी नगर निगम की ओर से हाई मास्ट लाइट लगायी जाएगी। नगर विकास व आवास विभाग के आदेश पर दरभंगा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड एक से 48 तक के विभिन्न इलाकों में हाई मास्ट लाइट लगाकर उसका रखरखाव किया जाएगा। इसे लेकर विभाग ने नगर आयुक्त राकेश गुप्ता को समिति गठन का निर्देश दिया था। इस आदेश के आलोक में नगर आयुक्त ने समिति का गठन किया है। इसमें उपनगर आयुक्त जयचंद्र अकेला, सहायक अभियंता यांत्रिक अनिमा भारती, सहायक लोक स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी निखिल चौरसिया, नगर प्रबंधक रवि अमरनाथ, दरभंगा शहरी क्षेत्र के ऊर्जा विभाग के अभियंता, कनीय अभियंता प्रभात कुमार सहित सभी वार्ड पार्षद हैं।इस यह भी पढ़ें- दिन के उजाले में भी जल रही स्ट्रीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.