नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- राहुल मानव, दिल्ली में बीते महीने सितंबर को दक्षिण दिल्ली के कालकाजी के पास स्थित सबसे बड़े पार्क आस्था कुंज में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। इसके बाद दिल्ली के पार्कों में महिला सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठे थे। आस्था कुंज पार्क में स्थानीय नागरिकों ने लाइटों की कमी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की। यह पार्क दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अधीन आता है। अब इस घटना के एक महीने बीत जाने के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) प्रशासन ने आस्था कुंज पार्क की स्टेटस रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मद्देनजर डीडीए प्रशासन ने कहा कि पार्क में गार्डों की तैनाती के साथ जरूरी सुरक्षा उपायों को लागू कर दिया गया है। इनमें आवंटित सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, 105 अतिरिक्त लाइटें लगाना, सीसीटीवी निग...