बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- फोटो : हाई मास्ट : चेवाड़ा में हाई मस्ट लाइट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल सासंद अरुण भारती व अन्य। चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत अम्बेडकर चौक और प्रखंड मुख्यालय परिसर मे सांसद कोटे से लगी हाई मास्ट लाइट का सासंद अरुण भारती ने उद्घाटन किया। इस दौरान उ न्होंने बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास के लिये सासंद बनने के बाद जो प्रयस होने चाहिए, वो दिख रहा है। चुनाव के समय हमने जो वादा किया था, उसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही, झाझा-वटिया रेल परियोजना को 490 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। मौके पर लोजपा के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.