बिजनौर, जुलाई 8 -- हाईबीपी व किडनी आदि के मरीजों में डायूरेटिक के लिए इस्तेमाल होने को आई दवा फू्रसेमाइड के वितरण पर बंटने से पहले ही रोक लग गई है। बिजनौर समेत 28 जिलों में यूपीएमएससीएल ने इसकी सप्लाई दी थी। जांच में अधोमानक निकलने पर संबंधित बैच के इन इंजेक्शनों को वापिस भेजने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर और किडनी के मरीजों को बंट रही दवा अधोमानक मिली, वितरण पर रोकड्रग गुणवत्ता की जांच बिजनौर में आए 1000 एम्प्यूल में से अभी कोई भी नहीं बंटा था। फ्रूसेमाइड दवा के दो एमएल के इस इंजेक्शन की देहरादून स्थित एसवीपी लाइफ साइंसेज ने 30 अप्रैल 2025 को यूपीएमएससीएल के खरीद आदेश के तहत आपूर्ति की थी। कौशांबी में औषधि निरीक्षक ने इस बैच का नमूना लेकर मेरठ की सरकारी प्रयोगशाला भेजा था। बीते 21 मई को आई जांच रिपोर्ट में दवा मानकों क...