नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी है। यह मसल ग्रोथ, शरीर की रिकवरी और अच्छी सेहत में मदद करता है। इसलिए बहुत से लोग अपनी डाइट में अंडे, दूध, पनीर, दाल और प्रोटीन वाले दूसरे खाने बढ़ा देते हैं। लेकिन प्रोटीन बढ़ाने के बाद कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना या भारीपन महसूस होने लगता है। ऐसे में प्रोटीन को ही इसका कारण मान लेना सही नहीं है। कई बार उस खाने में मौजूद दूसरी चीजें या अचानक डाइट बदलना पेट की परेशानी की वजह बनता है। सही कारण समझ आ जाए तो प्रोटीन कम किए बिना भी गैस की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।1. दूध और डेयरी दूध, पनीर, दही और दूध से बने कुछ प्रोटीन प्रोडक्ट्स में लैक्टोज नाम की नेचुरल शुगर होती है। कुछ लोगों का शरीर इसे ठीक से पचा नहीं पाता। इसे लैक्टोज इंटॉलरेंस कहा जाता है। ऐसे लोगों को डेयरी वाली चीजें ख...