सहारनपुर, अप्रैल 21 -- सहारनपुर, संवाददाता। अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 19 अप्रैल से शुरू हुए इस कैंप में जिले के 30 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिनमें 12 खिलाड़ी विभिन्न बोर्ड स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। एसोसिएशन के सचिव लतीफ़ उर रहमान ने बताया कि सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम के प्रयासों से इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का उद्देश्य सहारनपुर के उभरते खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। यह भी पढ़ें- ट्रायल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा कैंप में प्रशिक्षण दे रहे कोच मोहम्मद सैफ ने आयोजन की सराहना करते हुए इ...