हाई परफॉर्मेंस कैम्प में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
कानपुर, जुलाई 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के हाई परफॉर्मेंस कैम्प का गुरुवार को समापन हुआ। अंतिम दिन कोच ज्ञानेंद्र पांडेय की देखरेख में खिलाड़ियों के बीच दो टीमें बनाकर मैच कराया गया। जिसमें बल्लेबाजों का दबदबा दिखा। बल्लेबाजी में विपरज ने 74 रन की शानदार पारी खेली। काव्या ने 35 रन बनाए। पूरे दिन में 57.2 ओवर का खेल हो सका। वहीं, गेंदबाजी में शिवम, अभिनंदन, विजय कुमार, रोहित त्रिवेदी, अंकुर शर्मा, वंश चौधरी और विशाल ने गेंदबाजी की। इस कैम्प से कई खिलाड़ियों को आगामी सत्र में होने वाली घरेलू रणजी, अंडर-23 टीमों समेत अन्य टीमों के लिए खिलाड़ियों को चुना जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.