संभल, अप्रैल 3 -- थाना कुढफतेहगढ़ क्षेत्र के गांव खनूपुरा में हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी से एक किसान के चार बीघा गेहूं जल कर राख हो गए। पीड़ित किसान ने 112 को फोन कर घटना की सूचना दी। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुवार को संजीव पुत्र आराम सिंह के गेहूं के खेत में हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी से 4 बीघा गेहूं के खेत में आग लग गई और बिजली विभाग को फोन किया पर किसी ने फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों ने पेड़ो की डालियों से आग बुझाई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर डायल 112 तथा हल्का लेखपाल जुनेद खान मौके पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...