हरिद्वार, जून 3 -- कटारपुर में खेलने के दौरान एक बच्चे को एचटी लाइन के पोल से करंट लग गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे के हालात नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कटारपुर में नौ साल का आलीशान पुत्र मोबिन खेलने में मगन था। इसी दौरान जोगिंदर के घर के पीछे खड़े एचटी लाइन के पोल के पास गया तो करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि बच्चा कई जगह से झुलस गया। बच्चे को पोल के पास पड़ा देख राहगीरों ने शोर मचाया ओर किसी तरह उसे उठाकर निजी अस्पताल जगजीतपुर पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.