रायबरेली, मार्च 29 -- रायबरेली, संवाददाता। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोहाईबाग की नई बस्ती में आवास निर्माण कार्य में लगा एक मजदूर ग्यारह हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही मजदूर की मौके पर ही झुलस गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। परिजनों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, परिवार में चीख-पुकार और रोने का सिलसिला शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को किसी तरह संभाला। चिकित्सकों ने मृतक मजदूर की मौत की पुष्टि करते हुए घटना सूचना मेमो स्थानीय पुलिस को भेज दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आवासीय स्थलों के पास हाई टेंशन लाइनों का होना अत्यंत खतरनाक ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.