हापुड़, मार्च 28 -- बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला बढ़ में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्ची हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। जबकि घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। मेरठ के अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई है। गांव निवासी हसन की 10 वर्षीय बेटी रुकैया 22 मार्च को दो मंजिला मकान की छत पर लोहे की रेलिंग के पास खड़ी थी। उसके हाथ में कंडेनसर की फटी हुई सफेद पन्नी थी, जो तेज हवा के चलते उड़कर मकान के पास से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। पन्नी के संपर्क में आने से करंट दौड़ गया और बच्ची झुलसकर छत पर गिर गई। हादसे के दौरान घर के अंदर तेज धमाके होने लगे, जिससे मकान में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वायरिंग और फिटिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके ...