हापुड़, मार्च 22 -- थाना क्षेत्र के गांव नगला बढ़ में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्ची हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई, वहीं बच्ची को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। गांव निवासी हसन की 10 वर्षीय बेटी रुकैया दो मंजिला मकान की छत पर लोहे की रेलिंग के पास खड़ी थी। उसके हाथ में कंडेनसर की फटी हुई सफेद पन्नी थी, जो तेज हवा के चलते उड़कर मकान के पास से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन से टकरा गई। पन्नी के संपर्क में आने से करंट दौड़ गया और बच्ची झुलसकर छत पर गिर गई। हादसे के दौरान घर के अंदर तेज धमाके होने लगे, जिससे मकान में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वायरिंग और फिटिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। परिजनों ने बताया कि घर के अंदर लगातार ब्लास्ट जैसी आवाजें आती रहीं और अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.