हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से तीन पशुओं की मौत
संभल, मई 25 -- थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव नगला पूर्व में रविवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। तार की चपेट में आने से खेत में चर रही एक भैंस और दो गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। गांव निवासी गुलाम मोहम्मद के खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में रविवार शाम को अचानक फाल्ट हो गया। जिससे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। खेत में चोर रहे तीन पशु तार की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- टूटे तार की चपेट में आकर तीन भैंसों की मौत करंट लगते ही तीनों पशुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के दौरान खेत के पास खड़ा पॉपुलर का पेड़ भी आग की चपेट में आकर जल गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.