बांका, अप्रैल 5 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। गेहूं की कटाई के समय खड़ी फसल में आगलगी की लगातार घटनाएं घट रही है। शनिवार को फिर बिजली की शॉट सर्किट की वजह से रजौन प्रखंड के दुर्गापुर व गोसाईचक के बीच बहियार में करीब एक सौ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गया। करीब 15 लाख से भी ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। इसके पूर्व शुक्रवार को मलही और विष्णुपुर गांव के सीमा पर खिलवा बहियार में आगलगी की घटना में करीब 11 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गया था। दोनों घटनाओं के पीछे 11 हजार हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी आगलगी की वजह बताई जा रही है। शनिवार को रजौन प्रखंड के चार गांवों की करीब 100 बीघा गेहूं की खड़ी फसल देखते ही देखते कुछ ही पलों में राख में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार, गोसाईंचक मौजा में बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार से निकली चि...