कटिहार, मई 19 -- मनसाही। एक संवाददाता फोरलेन सड़क के मनसाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मरंगी चौक के पास उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब एक मकई के बगड़े से लदा ट्रैक्टर का ट्रॉली 11 हजार बिजली के तार के संपर्क में आ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर पर रखे बगड़े में आग लग गई। राह चलते लोगों ने आग की सूचना जब ट्रैक्टर ड्राइवर को तुरंत दिया वैसे ही ट्रैक्टर ड्राइवर ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए हाइड्रोलिक ट्राली को उठाते हुए सभी बगड़े को नीचे गिरा दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना मिलते ही थाने की दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुट गई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। यह भी पढ़ें- हाई टेंशन तार के संपर्क में आया ट्रैक्टर, हादसा टला यह भी पढ़ें- मक्का लदा ओवरलोडेड ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचा चालक यह भी पढ़ें- मकई लदा ओवरलोड ट्...