लखीमपुरखीरी, जून 23 -- पढुआ थाना इलाके के परमोधापुर गांव में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से डीसीएम ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर डीसीएम लेकर केला भरने गया था। खेत पहुंचने से पहले ही रास्ते में 11 हजार बिजली लाइन का ढीला तार लटक रहा था जिसकी चपेट में आने से ड्राइवर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में बेहद आक्रोश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...