गिरडीह, फरवरी 25 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मानजोरी पंचायत के खिजुरडीहा में मंगलवार सुबह सड़क के किनारे खेत में हाई टेंशन बिजली तार टूटकर गिर गया। बिजली तार की चपेट में आने से खिजुरडीहा के कारू साह की एक गाय और एक जंगली जानवर जिंदा जलकर मर गये। जिससे खिजुरडीहा व उसके आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। फिर किसी ने पावर हाउस को इस घटना की सूचना दी। तब जाकर बिजली लाइन को बंद किया गया। बताया जाता है कि बेंगाबाद के छछंदो पावर हाउस से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार मंडरडीह दुंदो गांव तक गुजरा हुआ है। सुबह अचानक खिजुरडीहा के पास बिजली तार टूटकर गिर गया। सड़क के किनारे घास चर रही गाय व जंगली जानवर इसकी चपेट में आ गए और जानवर जिंदा जल कर मर गये। वहीं बिजली तार से मैदान में आग लग गई। धू धू कर सूखे घासों को जलते देख गांव के लोगों ने हल्ला किया। गांव क...