पाकुड़, अप्रैल 27 -- महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रद्दीपुर ओपी के ठाकुरटोला गांव में रविवार को 11 हजार बिजली तार की चपेट में आने से तीन मवेशी की मौत घटनास्थल पर ही तड़प- तड़प कर हो गई। इस संबंध में मवेशी मालकिन नमिति कोड़ाईन ने बताई कि प्रतिदिन की तरह वह अपने मवेशी सुबह खेत में चराने लेकर गई थी। रविवार को भी मवेशी गांव के बाहर स्थित खेत में चर रहे थे। इसी दौरान खेत में पूर्व से गिरा हुआ 11 हजार हाई टेंशन तार की चपेट में मवेशी आ गए। इसके बाद तीनों मवेशी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। यह भी पढ़ें- कटिहार में आसमान से बरसी आफत, ठनका की चपेट में आए तीन की मौत; चीख पुकार मची बताई कि इस घटना में उसे आर्थिक रूप से बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय बिजली मिस्त्री को दी गई। जिसके बाद बिजली बंद करके तीनों मवेशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.