बक्सर, जनवरी 1 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के उतड़ी कला गांव में हाई टेंशन तैयार की चपेट में आने से ट्रैक्टर पर लदे धान के बोझे जलकर राख हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक गांव के किसान शिव कैलाश सिंह ने मजदूरों से धान की कटनी कराई थी। धान के बोझों को ट्रैक्टर पर लाद कर अपने खलिहान की तरफ ले जा रहे थे। लेकिन जैसे ही ट्रैक्टर पुल के पास पहुंचा तभी पहले से लटकते हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया। इससे धान के बोझों में आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरु किया। इधर, तत्काल ट्राली से ट्रैक्टर के इंजन को अलग कर दिया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच ट्राली पर लदे धान के सारे बोझे जलकर राख हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.