सीवान, अप्रैल 16 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर मोड़ के समीप गेहूं का बोझा लादकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक नीचे झूल रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और बोझा में आग लग गई। देखते ही देखते गेहूं का बोझा धू धूकर जलने लगा। आसपास के ग्रामीण आग की लपटों को देखकर ट्रैक्टर की तरफ दौड़े और साहस का परिचय देते हुए ट्रैक्टर को ट्राली से अलग किया फिर जल रहे बोझा को ट्राली से बांस व डंडे की मदद से नीचे गिरा दिया। आसपास से बाल्टी इत्यादि से पानी डालकर आग को बुझाया गया। हालांकि इतनी देर की मशक्कत के बाद भी गेहूं का बोझा बचाया नहीं जा सका किंतु ट्रैक्टर व ट्राली बच गया। यह भी पढ़ें- आग से 400 बोझ गेहूं जलकर राख फाजिलपुर निवासी किसान राम इकबाल चौधरी ने नुकसान के बारे में बात करते हुए बताया कि खेत से गेहूं का लगभग 40-50 बोझा लाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.