देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कदिया गांव में एक 14 वर्षीया किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे इलाज के लिए परिवारवालों ने सदर अस्पताल देवघर लाया है। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है। बताया जाता है कि उसी गांव निवासी ममता कुमारी खेत के पास मवेशी चराने गई थी। उसी दौरान वह बकरी के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ने लगी। तभी अचानक 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह पेड़ से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल किशोरी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.