मधेपुरा, मई 9 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र बेलो वार्ड दो में शुक्रवार की दोपहर जलावन चुनने गयी एक महिला हाई टेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गयी। घायल महिला की पहचान विलास पासवान की पत्नी गलो देवी (25) के रूप में हुई है। लोगों ने बताया गया कि महिला करीब ढाई बजे बंसबिट्टी में जलावन चुनने गयी थी। इसी दौरान सूखे बांस के डंठल तोड़ने के लिए वह बांस पर चढ़ी। इस दौरान कच्चा बांस झुककर पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट विद्युत तार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से महिला बुरी तरह झुलस गयी। यह भी पढ़ें- हाई टेंशन तार की चपेट में आकर महिला झुलसी इस हादसे में महिला का एक हाथ कटकर अलग हो गया। स्थानीय लोगों ने सूखे बांस-बल्ले की मदद से महिला को नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे जननायक कर्पूरी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती क...