पूर्णिया, फरवरी 25 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित पहाड़टोल नहर के पास सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर रहे नगर पंचायत के बिजली मिस्त्री जाकिर मंसूरी 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वे जोरदार झटके के साथ नीचे गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल बिजली मिस्त्री रमनाटोल रंगपुरा के निवासी हैं और नगर पंचायत मीरगंज में कार्यरत हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काम के दौरान उनका हाथ ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया। सूचना मिलते ही परिजन और नगर पंचायत के सफाई निरीक्षक राहुल आलम घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.