लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। बीकेटी थानाक्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कैंटीन संचालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुराना दाउदनगर, मड़ियांव निवासी रंजीत गौड़ (25) परिवार के साथ रहता था। पिता रामअवतार ने बताया कि रंजीत ने बीकेटी में कैंटीन खोली थी। जिसकी मंगलवार को ओपनिंग थी। वह सोमवार को दुकान में कुछ काम कर रहा था। इस दौरान दुकान के उपर से निकला हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में रंजीत आ गया। हादसा देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि रंजीत चार भाईयों में तीसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.