संवाददाता, जनवरी 14 -- यूपी के अयोध्या में पूराकलंदर थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सरसों के खेत में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसको पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। युवक पहले एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जेल गया था और लगभग एक साल पूर्व हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा होने के बाद घर आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजवाया है। नगर पंचायत भदरसा भरतकुण्ड क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। आरोप है कि गांव निवासी युवक कुन्नन निषाद (20 वर्ष) मौके पर पहुंचा और बच्ची को खिलाने-पिलाने का झांसा देकर बहला-फुसला उसके घर से लगभग सौ मीटर दूर एक सरसों के खेत में ले गया। जहां उसने मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की। घर वालों ने बच्ची को गायब देखा तो खोजबीन शुर...