नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- High Court Vacancy 2026: अगर आपके पास कंप्यूटर या आईटी से जुड़ी डिग्री है और आप कोर्ट के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है। मद्रास हाई कोर्ट ने अपने 38 जिलों में जिला न्यायपालिका और ई-सेवा केंद्रों के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के कुल 115 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जा रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 तय की गई है।शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तें इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विषय से संबंधित ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन होना आवश्यक है। योग्यता: अभ्यर्थी ने B.Sc (कंप्यूटर साइंस / IT), BCA,...