हाई कोर्ट के फैसले के बाद अखिलेश बताएं हिजाब पर अपना रुख : राजभर
लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने हाई कोर्ट एक फैसले का हवाला देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हिजाब पर उनका रुख पूछा है। राजभर ने मंगलवार को एक्स हैंडल से इस संबंध में पोस्ट की। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश तो आपने (अखिलेश ने) पढ़ा ही होगा। स्कूलों में हिजाब पहनने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। सपा के प्रवक्ता तो खुलकर हाई कोर्ट के खिलाफ खड़े हो गए। अब अखिलेश अपना रुख साफ करें। क्या वह भी हाई कोर्ट के खिलाफ खड़े होंगे? उन्होंने कहा कि अखिलेश कहें कि हाई कोर्ट के आदेश से उनका मन दुखी हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.