भभुआ, अप्रैल 25 -- बच्चों के टीकाकरण चार्ट, आहार तालिका, स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट की समीक्षा की बच्चों के लिए उपलब्ध दूध, बेबी फूड, स्वच्छता की स्थिति पर जताया संतोष (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न बाल गृहों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आवासित बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और कानूनी मानकों का अनुपालन जांचना था। भभुआ के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में पल रहे शून्य से छह वर्ष आयु तक के बच्चों के रखरखाव का जायजा लिया। स्वास्थ्य एवं पोषण के तहत बच्चों के टीकाकरण चार्ट, आहार तालिका और स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई। टीम ने शिशुओं क...