हाई कोर्ट के आदेश से जेबीसी प्लस टू स्कूल का हुआ पुराना नगर भवन
जामताड़ा, जून 10 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। आखिर जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर स्थित नगर भवन लंबी प्रतिक्षा के बाद झारखंड हाईकोर्ट के आदेश से जेबीसी प्लस टू स्कूल का हो गया। कोर्ट केआदेश के आलोक में एसडीओ कार्यालय से जेबीसी स्कूल को नगर भवन हैंडओवर करने का निर्देश जारी किया गया। जिसके आलोक में बुधवार को जामताड़ा सीओ अविश्वर मुर्मू ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडैत, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो व कर्मियों की उपस्थिति में सील खुलवाकर नगर भवन को विद्यालय के प्राचार्य को सौंप दिया। बता दें कि बीते वर्ष 2020 के 7 नवंबर को तात्कालीन डीसी फैज अक अहमद मुमताज के आदेश पर एसडीओ ने नगर भवन को सील किया था। करीब पांच वर्ष छह माह से बंद पड़े जामताड़ा के पुराने नगर भवन का ताला जिला प्रशासन की टीम ने विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.